क्या आप भी अपने अंडर गारमेंट्स अन्य कपड़ो की साथ धोते है? जानलेवा बन सकती है आपकी यह हरकत

आपने अपनी अलमारी में न जाने कितने कपड़ो का ढेर लगा रखा होगा लेकिन क्या आप अपने अंडर गारमेंट्स को छुपा कर नहीं रखते? अधिकतर लोगों को अंडर गारमेंट्स जैसे की ब्रा और अंडरवियर की बारे में खुल कर बातें करना अजीब सा लगता है।

हमारे शरीर की लिए अनिवार्य होते है ये अंडर गारमेंट्स और इनके बिना हम अपनी बॉडी को स्वच्छ एवं साफ़ सुथरा रखने में असफल हो जायेंगे। जैसे हम अपने जीवन से जुडी हर बड़ी छोटी बातों का ध्यान रखते है वैसे ही अंडर गारमेंट्स का ध्यान रखना ज़रूरी है। जानिए कैसे रख सकते है इनको साफ़।

अधिकतर लोग आजकल वाशिंग मशीन का प्रयोग करते हुए एक ही साथ सभी कपड़ो को धो लेते है। वाइट टीशर्ट, रुमाल, जैकेट यहाँ तक की अंडर गारमेंट्स भी दाल देते है लोग वाशिंग मशीन में। कपड़े धोने के कई नियम होते है और उनमे से सबसे ख़ास नियम होता है अंडर गारमेंट्स को अलग से धोना।

नियम तोड़ती है लगभग सभी महिलाएं

ऐसा जांचा गया है की 100 में से 90 महिलाएं करती है ऐसा। जी हाँ वाशिंग मशीन ने हमारा काम बहुत आसान कर दिया है लेकिन हमे फिर भी ये बात ध्यान में रखनी चाहिए। महिलाएं अक्सर पानी, बिजली, समय एवं डिटर्जेंट की बचत करने की लिए करती हैं ऐसा।

ना धोएं अंडर गारमेंट्स अन्य कपड़ो के साथ

अंडर गारमेंट्स हमारे शरीर की उन अंगों से जुड़ा होता है जहाँ से मल मूत्र इत्यादि त्यागते है हम। ऐसे में ये कपड़े बैक्टीरिया एवं इन्फेक्शन से भरे होते है। इनका दुसरे कपड़ो से संपर्क में आना खतरे को न्योता देने बराबर है।

वाशिंग मशीन में अन्य कपड़ो को ढोने की लिए उसका तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस होता है लेकिन अंडर गारमेंट्स की अच्छी तरह से सफाई के लिए कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस जितना तापमान ज़रूरी है। इन्हे अलग से गरम पानी में धोकर बैक्टीरिया से मुक्त करें।

शिशु एवं वृद्ध मनुष्य संक्रमण की गिरफ्त में जल्दी आते है। इसलिए इनको बीमारी फैलने का डर ज़्यादा होता है। इनके कपड़ो के साथ अंडर गारमेंट्स धोने से आपके घर में बिमारियों की तादात बढ़ सकती है।

कृपया बिमारियों को न्योता न दे।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...