हाथों में ‘X’ का निशान दर्शाता है ये… जानिए क्या है आपकी किस्मत में

Sachin
By Sachin

ज्योतिष विद्या मनुष्य का भविष्य बताने का दावा करती है। यह विद्या कई प्रकार की होती है जिसमे हस्त रेखा देखकर भविष्य बताने की विद्या काफी महत्वपूर्ण है। कई ज्योतिषी हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्य बताते हैं।

हस्त रेखा विशेषज्ञ पुरुष का दाहिना एवं महिला का बायां हाथ देखकर भविष्य बताते है। हमारी हथेली पर बहुत सी रेखाएं होती है जिनसे भविष्य जाना जा सकता है।

जानिए हस्त रेखाओं के बारे में

हस्त रेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाएं मनुष्य के जीवन सम्बन्धी अनेक जानकारी दर्शाती है जैसे व्यापार में सफलता, विवाह, संतान, स्वास्थ सम्बंधित सूचना इत्यादि। भारतीय इतिहास के अनुसार हज़ारों साल पहले हिन्दू ऋषि वाल्मीकि ने 567 छंद युक्त एक ग्रन्थ की रचना की थी जिसने ज्योतिष शास्त्र की नीव रखी थी।

हस्त रेखा की शुरुआत

इतिहासकार मानते है कि हस्त रेखा ज्योतिष ज्ञान सर्व प्रथम भारत में ही जाना गया था। बाद में इसका प्रचार चीन, तिब्बत जैसे एशियाई देशों से होता हुआ यूरोप तक पहुँच गया। ग्रीस के विद्वान् अंक्सगोरस ने भारतीय उपमहाद्वीप में रहते हुए यह ज्ञान सीखा था।

हथेली में X का होना

कहा जाता है कि सिकंदर महान के हाथों में X का चिन्ह था। ऐसा अनुमान है कि दुनिया में केवल 3 फीसदी लोगों के हाथों में ऐसा चिन्ह होता है। हाल ही में मास्को यूनिवर्सिटी में इसपर अनुसंधान किया गया था और हथेली पर X निशान का मनुष्य की किस्मत से सीधा सम्बन्ध को लेकर एक लेख निकाला गया था।

असाधारण होते है ऐसे लोग

मास्को में इस शोध में यह पाया गया कि ऐसे निशान वाले लोग जनसमूह के नेता यानी लीडर होते है। वे अत्यंत सफल एवं लोकप्रिय होते है।

हाथों में X का महत्त्व

ज्योतिषियों का मानना है कि अगर यह चिन्ह किसी व्यक्ति के एक हाथ में पाया जाता है तो वे अत्यंत सफल रहते है और कामयाबी उनके कदम चूमती है लेकिन अगर किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में ये चिन्ह पाया जाता है तब वे विलक्षण प्रतिभा के धनी होते है और वे विश्वप्रसिद्ध होते है। इतिहास में ऐसे व्यक्ति अमर होते है।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।