बाथरूम में नहाने गयी थी ये महिला, तभी छत पर दिखा कुछ ऐसा जिसने उड़ा दिए होश

Sachin

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी-पूर्वी छोर पर बसा राज्य है क्वींसलैंड। यह इलाका अपने घने वर्षावनों और लाजवाब प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। देश-विदेश से सालाना कई लोग यहाँ की वनस्पति और जीव-जंतुओं को देखने के लिए आते है।

1.jpg
source

लेकिन इस बार एक महिला को यहाँ कुछ ऐसा दिख गया की उसकी तो जान ही हलक में अटक कर रह गयी। महिला बताती है कि ऐसा उसने पहले कभी नहीं देखा और ये एकदम बहुत ही अजीब था।

2.jpg

लिसा (बदला हुआ नाम) बताती है की 27 अगस्त को सुबह वे रोज की तरह नहाने के लिए बाथरूम में घुसी। वो नहाने की तैयारी ही कर रही थी की उनकी नजर बाथरूम की छत अपर लगी स्काईलाइट पर गयी। उनके तो होश ही उड़ गए जब उन्होंने उसमे एक सांप को देखा। पहले तो लगा जैसे वो मारा है लेकिन जैसे ही वो हिला तो लिसा बमुश्किल चीख को रोक पाई।

बाहर आ कर उन्होंने तुरंत सपेरे को फ़ोन कर बुलाया। न्यूजा के सपेरे “ल्यूक हंटले” तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने बाथरूम में जा कर स्काईलाइट का निरिक्षण किया। उन्होंने पाया की बल्ब के अंदर एक खतरनाक सांप बैठा था। वे ड्राइंग रूम से एक टेबल को उठा कर लाये और उस पर चढ़ कर उन्होंने बल्ब के कांच को खोला। अंदर लगभग डेढ़ मीटर लम्बा सांप था।

3.jpg

बल्ब के ढक्कन को खोल लेने के बावजूद सांप को अंदर से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 10 मिनट बाद वे उसे निकालने में कामयाब हुए। ल्यूक ने इस सभी की फोटोज भी ली है। बाद में वे इस 1.5 मीटर लम्बे सांप को जंगल में छोड़ आये।

ल्यूक का कहना है की न्यूजा में सांपो का घर में घुस आना कोई नयी बात नहीं है लेकिन इस तरह स्काईलाइट में छुपे सांप को निकालना मेरे लिए एक अलग एक्सपीरियंस रहा। क्वींसलैंड के प्राकृतिक वातावरण में तरह तरह के कई जीव पाए जाते है।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।
Leave a comment