एक भारतीय, दुनिया का सबसे लम्बा पुलिस वाला

Sachin
By Sachin

लम्बा कद होना शोभायमान व्यक्तित्व का लक्षण माना जाता है। लड़के या लड़की का कद अगर लम्बा होता है तो उनका व्यक्तित्व आकर्षक लगता है। लेकिन अगर कद हद से ज़्यादा बढ़ जाए तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक शख्स है पंजाब पुलिस का ट्रैफ़िक कॉप जगदीप सिंह।

७ फ़ीट ६ इंच लम्बे जगदीप सिंह वर्तमान में दुनिया के सबसे लम्बे पुलिस वाले हैं।

जानिये इस मशहूर पुलिस वाले के बारे में

अपनी लम्बाई के चलते आकर्षण का केंद्र बन चुके इस पुलिस वाले की ख्याति इतनी फैल चुकी हैं कि इसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग लालायित रहते हैं।

अपनी प्रसिद्धि का लुत्फ़ उठाने वाले इस पुलिस वाले के जीवन में इनके कद ने बहुत सी मुश्किलें भी पैदा कर दी हैं, मसलन इनके नाप के कपड़े बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। इनको कपड़ों के लिए विशेष प्रबंध करना पड़ता हैं। इनको अपने जूते विदेश से मँगवाने पड़ते हैं क्योंकि इनके नाप का जूता भारत में नहीं मिलता हैं। यही नहीं सामान्य बिस्तर एवं शौचालय का प्रयोग करने में इन्हें मुश्किल होती हैं। यातायात के लिए इनको विशेष गाड़ी की ज़रूरत पड़ती हैं।

यह तो इनपर ईश्वर की कृपा हैं कि जीवनसाथी के रूप में इन्हें ५ फ़ीट ११ इंच लम्बी सुखबीर कौर मिल गयी वरना इनका विवाह होना एक समस्या बन जाता।

चाहते हैं गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना

जगदीप सिंह की यह दिली ख्वाहिश हैं कि उनका नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाये जिससे उनका एवं देश का नाम रोशन हो। ऐसा होने पर उनकी पहचान पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो जाएगी।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।