जनवरी के सातवे दिन शनि देव की बरसेगी कृपा… इन राशियों के लिए अच्छे संकेत

शनि देव के नाम मात्र से लोग काँप उठते है। देवताओं को पूजना और उनकी अर्चना करना मनुष्य का धर्म है लेकिन जब बात हो शनि देव की तो हमें कदम फूंक फूंक कर रखने पड़ते है। शनि देव के बुरे प्रकोप से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिनमे धन की हानि, एक्सीडेंट और भी कई प्रकार की विपदा आ खड़ी होती है।


ऐसा माना जाता है की इंसान के कर्मो का हिसाब करते हैं शनि देव। इनके प्रकोप से बचने के लिए लोग तेल के दिए जलाते है, हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते है और अन्य कई तरीके अपनाते है। इन्हे न्याय का देवता कहा गया है।


शनि देव की कुदृष्टि से मनुष्य को कितनी हानि हो सकती है इसका कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता, वहीँ वे जब अच्छा फल देते है तो इंसान की ज़िन्दगी मानो बदल जाती है। 7 जनवरी को सांय 5:55 पर शनि देव धनु और केतु वाले मूल क्षेत्रों में उदय होंगे और कई राशियों को इनसे फायदा होगा। विशेष फायदा होने वाली पांच राशियां मेष, मिथुन, सिंह, तुला, कुंभ है।

मेष राशि

इनको धन का लाभ होते हुए इन्हे कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है।

मिथुन राशि

व्याप्पर एवं परिवार में वृद्धि के साथ ही साथ इनके प्रेम सम्बन्ध मधुर होंगे। विवाह का भी संजोग है।

सिंह राशि

इनको आर्थिक समस्याओं का सामना समझदारी से करना होगा जिससे इनको आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से मदद की सम्भावना है।

तुला राशि

इन्हे परिवार से सहयोग मिलेगा और समाज में मान सम्मान बढ़ने की सम्भावना भी है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

कुम्भ राशि

व्यवसाय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है और साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग भी बन रहा है।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...