मिलिए शहंशाह अकबर के वंशज से… महाराजाओं के जैसे है इनके ठाठ

Sachin
By Sachin

लगभग 400 वर्षों तक भारत पर मुग़लों की हुकूमत रही है इसलिए इतिहास में मुग़ल सम्राट अकबर, जहांगीर, शाहजहाँ, औरंगजेब इत्यादि को अमिट जगह मिली है। इनके शासन  के दौरान कई शानदार ऐतिहासिक निर्माण हुए। आगरा में स्थित ताज महल इसका उत्कर्ष उदाहरण है। लाल किला, जामा मस्जिद इत्यादि भी ऐसी धरोहरें हैं जिन्हे देखने विश्व भर से लाखों सैलानी हर वर्ष भारत आते है।

आखिरी मुग़ल सम्राट

भारत में आखरी मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ज़फर थे। इनके सम्राट बनने के समय ही मुग़ल सल्तनत बहुत कमज़ोर हो गई थी। अंग्रेज़ो के बढ़ते प्रभाव के सामने ये टिक नहीं पाए और उनके परिवार के लगभग सभी सदस्यों को अंग्रेज़ों ने सरेआम मार डाला लेकिन यह वंश पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ।

आज भी हैं मौजूद

आज उनका 6th वंशज और पड़पौत्र मौजूद है। इनका नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी है।

निवास स्थल

इनका परिवार हैदराबाद में निवास करता है। 1 January 1969 में जन्मे प्रिंस याकूब ने इसी शहर से पूरी की अपनी पढाई।

जानिये परिवार के बारे में

इनके परिवार में इनकी पत्नी फातिमा के अलावा इनके 3 बेटे एवं 2 बेटियां हैं।

क्या माने जाते है मुग़ल?

न्यायालय ने इन्हें मुग़ल वंशज माना है।

प्रिंस याकूब का दूसरा अंदाज़

हालाँकि शाही परिवार के इस शहजादे के पास वो शाही खजाना नहीं है लेकिन कुछ ख़ास मौकों पर ये आज भी शाही लिबास पहनकर मुग़लों की शान दर्शाते है।

एक अनोखा अंदाज़ ये भी

ये अक्सर मुग़लों की धरोहर का भ्रमण करते है और उनकी देखभाल की चिंता को सरकार से अगवत करवाते रहते है।

भारत रत्न की मांग

इन्होने भारत सरकार से आग्रह किया है कि आखरी मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ज़फर को भारत रत्न से नवाज़ा जाये क्योंकि उन्होंने अंग्रेज़ो के विरुद्ध प्रथम स्वतंत्रा संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ताज महल का विवाद

हाल ही में ताज महल पर कुछ विवादित बयान पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

हिन्दू मुस्लिम एकता

इनका मानना है कि ये एकता मुग़ल काल से चली आ रही है और यह आज भी कायम है।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।