गिनीज़ बुक के ये अजीबो गरीब रिकार्ड्स हैरान कर देंगे

Sachin
By Sachin

इंसान वास्तव में ग़लतियों का पुलिंदा है | वैसे भी जो ग़लती ना करे, वो इंसान कहाँ | हर इंसान में कुछ गुण और कुछ अवगुण अवश्य ही होते हैं | संसार के हर व्यक्ति में कुछ ख़ास ज़रूर होता है | ईश्वर हर शक्श को कुछ गुणों से हमेशा नवाज़ता है | कोई एक अच्छा कलाकार है तो कोई एक बेहतरीन आवाज़ का धनी | ऐसे ही गुणों को सहेजने वाली संस्था है गिनीज़ बुक ऑफ रेकॉर्ड्स |

जो शख्श इस किताब में नाम दर्ज़ कराना चाहते हैं, उनके कारनामों की सीमा अनंत से भी परे है | आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताएँगे, जिन्होने सारी हदें, सारी सीमायें लाँघ कर इस किताब में अपना नाम नाम दर्ज़ कराया है | चलिए आपको इन लोगों के अद्भुत कारनामों की एक झलक प्रस्तुत करते हैं |

सब कुछ खाने वाला इंसान

फ्रांस के माइकल लॉटिटो एक ऐसे शक्श थे जो धातु की किसी भी वस्तु को आसानी से निगल सकते थे | उन्होने बहुत बार टीवी उपकरण व इंजन के भागों को तेल व पानी की सहायता से निगला था | उन्होने एक हवाई जहाज़ को दो साल के अंतराल में पूरा खा लिया था | इसके बाद ही उनका नाम गिनीज़ बुक में दर्ज़ हो गया था | माइकल की मृत्यु साधारण कारणों से महज 57 साल की उम्र में हुई |

विश्व प्रसिद्ध बौना इंसान

नेपाल के चंद्र बहादुर डांगी, विश्व के सबसे नाटे इंसान हैं | इनका कद महज 21.5 इंच है | इस नाटे शरीर के कारण इनका नाम गिनीज़ बुक में दर्ज़ है | गिनीज़ बुक के अलावा इन्हे दो अतिरिक्त पुरूस्कार मिल चुके हैं जिनमें से एक पुरस्कार तो इतने नाटे कद में अभी तक जीवित रहने के लिए दिया गया है |

27 गिलास वाली लड़की

बियर बालओं को किसी होटल में गिलास पेश करते हुए आपने अक्सर देखा होगा | मिलिए एक ऐसी महिला से, जिन्होने 27 लीटर की क्षमता वाले, 27 गिलास एक साथ उठाकर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज़ कराया है | इनका नाम है ओलिवियर ट्रमफेल | यें इन गिलासों को उठाकर 40 मीटर तक भी चली हैं |

जेम्स बॉन्ड 2.0

जेम्स बॉन्ड 007 के नाम से तो सारी दुनिया वाकिफ़ है | आज हम आपको मिलाते हैं निक बेनेट से जिनको 007 से कुछ ज़्यादा ही लगाव है | इनके पास जेम्स बॉन्ड से जुड़ी हर एक चीज़ का संग्रह है | इन्हें बॉन्ड से संबंधित, 12243 चीज़ें सहेजने के लिए गिनीज़ बुक में दर्ज़ा हासिल हुआ है |

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देखना ना भूलें |

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।