प्रेमी ने निकाला कब्र में से प्रेमिका का शव… 4 महीनों तक शव के साथ रात बिताई

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला किस्सा सामने आया। एक प्रेमी के असीम प्रेम के इस किस्से ने पुरे गांव में सनसनी मचा रखी है। दरअसल 4 महीने पहले इस व्यक्ति के प्रेमिका की मौत हो गई और तब से ही वह हर रात्रि उसके कब्र पर सोता है। रोज़ाना कब्र पर सोते सोते उसे एकाएक आभास हुआ की उसकी प्रेमिका की मौत के पीछे कोई राज़ है। उसने एकदम से कोर्ट में अर्जी लगाई और प्रेमिका के शव का पोस्ट मॉर्टम करने की मांग की।

यह बात प्रेमिका के घरवालों को इतनी खटकी की उन्होंने प्रेमी के घरपर फायरिंग करवा दी। फायरिंग में 2 लोगों के जख्मी होने की खबर आई। दोनों व्यक्तियों को पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

सिम्भावली क्षेत्र के मुरादपुर गांव का ये प्रेमी जोड़ा एक दुसरे से असीम प्रेम करता था। लड़की के घरवालों को इनका रिश्ता मंजूर नहीं था। एक दिन अचानक युवती की मौत की खबर आती है और उसके परिवार वाले उसके शव को दफना देते हैं।


उसके बाद से ही युवक (नदीम) रोज़ प्रेमिका के कब्र पर रात बीतने लगा। 4 महीने बीतने पर उसे ऐसा महसूस हुआ की उसकी प्रेमिका के साथ कुछ तो गलत हुआ होगा। खोजबीन करने पर उसे पता चला कि युवती की हत्या उसके परिवार वालों ने की क्योंकि उन्हें नदीम पसंद नहीं था। उसने तभी कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाते हुए पोस्ट मॉर्टम की मांग की।


इसके पश्चात कोर्ट ने शव को निकालने का आर्डर दिया और पुलिसफोर्स की मदद से शव को कब्र से निकाला गया। पोस्ट मॉर्टम के बाद पता चला की लड़की की हत्या कीटनाशक द्वारा की गई थी। लड़की के परिवार वालों ने हड़कंप मचा दिया और नदीम के घर पर बेधड़क फायरिंग की। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...