जिन पुरुषों में होते हैं कामसूत्र के ये 10 गुण, वो आते हैं महिलाओं को पसंद
कामसूत्र के बारे कौन नहीं जानता, इसमें स्त्री और पुरुष के लिए एक दूसरे के सम्बन्ध को मधुर बनाने के लिए बहुत सा ज्ञान दिया गया है। सम्बन्ध हमारे लिए ज़रूरी होते हैं जब पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुश होते हैं तो वो हर स्थान पर खुश ही रहते हैं। इसलिए सभी को इस बात के बारे में पता होना चाहिए। अब कामसूत्र में एक जगह पर विस्तृत ज्ञान दिया गया है की मर्दों को कैसे रहना चाहिए जिस से औरतें उनको और आकर्षित हो ?
आइये अब आप जानेंगे ऐसे कुछ गुण जो अगर पुरुषों में हो तो महिलाएं उन्हें बहुत पसंद करती हैं :-
1. शारीरिक रूप से सक्षम –
महिलाओं को अक्सर वो पुरुष पसंद आते हैं जो शारीरिक रूप से सक्षम हैं और फिट हैं क्यूंकि वो ये समझती हैं की ये मेरी हर प्रकार से रक्षा कर सकता है।
2. कहानी सुनाने वाले –
जिन पुरुषों को ये आदत होती हैं की वो अलग ढंग से किसी बात को पेश करते हैं, या फिर बात बात पर कविता सुनाते हैं या फिर कोई जो शायरी करता हैं महिलाये इनकी और ज़रूर आकर्षित होती हैं।
3. काम की बात करने वाले –
महिलाओं को अक्सर वो पुरुष बहुत भाते हैं जो उचित वार्तालाप करते हैं वो नहीं जो इधर उधर की फ़ालतू बात करें या फिर किसी की बुराई करें।
4. आत्मविश्वासी हो –
जो पुरुष आत्मविश्वाशी हो अपने जीवन में कुछ उपलब्धियों को हासिल करना चाहते हो उनकी तरफ महिलाये ज़रूर खींची चली जाती हैं, उन मर्दों का उत्साह उन्हें उनके साथ रहने को मजबूर कर देता है।
5. बुद्धिमान पुरुष –
किसी भी कार्य को सिद्ध करने के लिए बुद्धिमान होना बहुत ज़रूरी होता हैं क्यूंकि तभी तो किसी भी समस्या के समय पर बुद्धिमता का इस्तेमाल कर आप परेशानी से बाहर आ सकते हैं। महिलाओं को ऐसे मर्द बहुत पसंद आते हैं।
6. जो भावनाओं को समझे –
महिलाएं बहुत नाज़ुक होती हैं छोटी छोटी बात पर नाराज़ हो जाती हैं या समस्या के आने पर डर जाती हैं तो जो पुरुष उनकी भावनाओं को समझते हैं और प्यार से पेश आते हैं वो महिलाओं को भाते हैं।
7. प्रेम करने वाला –
इंसान हो या भगवान् दोनों केवल प्यार और अपनापन ही चाहते हैं इसलिए जो मर्द महिलाओं को प्रेम करते हैं, प्यार से बात करते हैं उनको समझते हैं वो उस मर्द की और खींची चली जाती हैं।
8. हर किसी की मदद करने वाले –
जो पुरुष रहम दिल होते हैं, दुसरो के प्रति जिसके मन में दया होती है ऐसे पुरुषो के बारे में तो कहना ही क्या ? महिलाये तो इनके पीछे भागती हैं क्युकी इनका मन साफ होता है।
9. हर स्त्री पर मोहित न होने वाले –
पुरुषों की अक्सर आदत होती है की जिस भी महिला को देखा उस पर फ़िदा हो गए और उसके मोह में फसकर बाकी सब भूल गए ऐसे मर्द औरतों को पसंद नहीं आते। इसलिए हर स्त्री पर मोहित न होने वाले मर्द ही महिलाओं के दिल को छूते हैं।
10. शंका से दूर रहने वाले –
जो पुरुष का शंका से कोई लेना देना नहीं होता और वो आत्मविश्वास के साथ अपना हर कार्य करते हैं वो ही महिलाओं के दिलों पर राज़ करते हैं।
अगर आपके अंदर ये गुण हैं तो बहुत अच्छी बात है अगर नहीं है तो लेकर आये जिस से आप भी महिलाओं के मन पर एक चाप छोड़ सकें।