जानिये क्या है वो सवाल जिसके बेहतरीन जवाब ने बनाया मानुषी छिल्लर को विश्व सुंदरी

आखिर 17 साल बाद भारत की एक सुंदरी को मिस वर्ल्ड का ख़िताब मिल ही गया। हरयाणा की रहने वाली मॉडल एवं मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 में अन्य 107 सुंदरियों के साथ हिस्सा लिया था। विभिन्न देशों से आई सुंदरियों को मानुषी छिल्लर ने मात देकर ताज अपने नाम किया। 2016 में विश्व सुंदरी चुनी गयी प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने आदर सत्कार के साथ मानुषी को ताज पहनाया।

कौन है मानुषी?


आपको बता दे की हरयाणा स्थित मानुषी इसी वर्ष 54वीं  फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड में भाग लेकर ताज जीत चुकी थी। तब ही से लोगों का अनुमान था की वे विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन देंगी।


14 मई 1997 को भारत के रोहतक में जन्मी मानुषी महज 20 साल ही हैं। खूबसूरती में सभी को मात देने वाली मानुषी दरअसल मेडिकल की छात्रा है। वे इतनी सी उम्र में सामजिक कार्यकर्ता में भी आगे रहती हैं।

क्या था वो सवाल


108 सुंदरियों में से शीर्ष 5 में चुनाव होने के बाद मानुषी से पूछा गया की वो कौन सा ऐसा काम है जिसके लिए सबसे अधिक पैसे मिलने चाहिए। इसपर मानुषी ने जवाब दिया कि वे अपनी माँ को बेहद प्यार करती है और माँ वो होती है जो अपने बच्चों के लिए मर मिटने को तैयार रहती है। माँ को बदले में वेतन ही नहीं बल्कि भरपूर प्यार एवं सम्मान भी मिलना चाहिए। माँ का द्वारा किए गए काम की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता इसलिए माँ के काम को ही सबसे अधिक वेतन मिलना चाहिए।

किसे मानती है अपना आदर्श


सं 1996 में बनी मिस वर्ल्ड रीता फारिया से प्रभावित है मानुषी। 2000 में मिस वर्ल्ड चुनी गई प्रियंका चोपड़ा के बाद आज पुरे 17 साल बीतने पर भारत को फिर ये सम्मान मिला। मानुषी और प्रियंका से पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्य राय (1994), डायना हेडन (1997) और युक्ता मुखी (1999) ने भारत का नाम रौशन किया है।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...