बॉलीवुड के मशहूर खलनायको की खूबसूरत बेटियां… देखिये तस्वीरें

भले ही बॉलीवुड के विलेन्स का नाम सुनते ही आपकी रूह काँप जाती है लेकिन इनकी खूबसूरत बेटियों को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग। जी हाँ! परदे पर हमें डराने वाले ये खलनायक असल में है परियों के पापा। देखिये तसवीरें।

शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर


‘क्राइम मास्टर गोगो’ के रोल से दर्शकों का मन जीतने वाले शक्ति कपूर अपने समय के खूंखार विलेन रह चुके है। अभिनय मात्र से लोगों के दिलों में डर पैदा कर चुके है शक्ति। आज उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उम्दा हीरोइनस में गिनी जाती हैं। आशिकी 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी श्रद्धा के करोड़ो फैंस हैं।

डैनी और रिनजिंग


डैनी को आज भी लोग इतना पसंद करते है की विलेन के तौर पर उनकी डिमांड आज भी ज़ारी है। वैसे हम आपको बता दे की परदे पर दिखने वाले खलनायक डैनी असल ज़िन्दगी में बहुत आकर्षित दिखते है। उनकी बेटी रिनजिंग में उनकी झलक साफ़ नज़र आती है। ख़बरों की माने तो डैनी अपनी बेटी को बॉलीवुड में लाने के लिए तैयार कर रहे है।

किरण कुमार और श्रृष्टि


किरण फिल्म इंडस्ट्री में आए तो थे हीरो बनने लेकिन उन्हें पहचान मिली विलेन के रोल से। छोटे परदे पर भी काम कर चुके किरण ने अपने करियर में कई फिल्म्स की। फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है इनकी बेटी श्रृष्टि। पापा के गुड लुक्स बेटी को विरासत में मिल गए।

राज बब्बर और जूही बब्बर


हालाँकि राज बब्बर ने हीरो और विलन दोनों का ही किरदार निभाया है पर अपनी डेब्यू फिल्म में वे खलनायक ही थे। उनकी  ेटी जूही बब्बर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2003 में किया था। फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ से शुरुआत की थी जूही ने। बॉलीवुड में उतनी सफलता न मिलने पर भी जूही अपने विवाहित जीवन में सुखी है। टीवी एक्टर अनूप सोनी है इनके पति।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...