90 के दशक में आयी महाभारत के किरदार अब 20 साल बाद कैसे दिखते हैं ??


90 के दशक में आई महाभारत से शायद ही कोई अनजान हो। बच्चों से ले कर बूढ़ो तक हर कोई इस सीरीज को देखने के लिए लालायित रहता था। 20 साल बाद आज भी जब उसे देखने का मौका मिलता है तो मन को अद्भुत शान्ति मिलती है। आइये आज आपको उन कलाकारों के हाल चाल बताते है जिन्होंने इस महान शो में काम किया।

भीष्म पितामाह

बात शुरू करते है इस शो के सबसे पूज्य किरदार भीष्म पितामह से। इस किरदार को अभिनेता मुकेश खन्ना ने जीवंत किया था। महाभारत के बाद उन्होंने शक्तिमान के रूप में देश भर के बच्चों के दिल में जगह बनाई। आजकल वे एक टीवी शो वारिस में दिखाई देते है।

द्रौपदी

महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभा चुकी रूपा गांगुली इसके बाद भी टीवी जगत में एक्टिव रही। इन्होंने कुछ बंगाली फिल्मों में भी अपनी अभिनय कला की छाप छोड़ी। इसके अलावा कुछ टीवी सीरियल्स में भी ये नजर आई।
4.jpg

श्री कृष्ण

महाभारत में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भरद्वाज के लिए आगे की जिंदगी मुश्किल भरी रही। उनके श्री कृष्ण के किरदार को इतना पसंद किया गया की वे जहां भी जाते लोग उन्हें वास्तविक भगवान की तरह पूजने लगते। इसी वजह से उन्हें इससे अलग रोल ही नहीं मिले।

भरत

महाराज भरत का रोल निभाने वाले अभिनेता राज बब्बर अभी सबसे एक्टिव लोगों में से एक है। महाभारत के बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया जिनमे से अधिकतर में उन्होंने गंभीर भूमिकाएं निभाई। फिल्म “तेवर” उनके फिल्मी करियर की लास्ट मूवी रही। फिलहाल वे अखिल भारतीय राजनैतिक पार्टी कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद है।
6.jpg

अर्जुन

इसी शो में अर्जुन को परदे पर साकार करने वाले फ़िरोज खान को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला। वे जहां भी जाते लोग उन्हें अर्जुन की तरह सम्मान देते। फिरोज ने भी इस प्यार का आदर करते हुए अपना नाम ही बदल कर अर्जुन रख लिया।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...