बिना फिल्में किए भी हर साल 100 करोड़ कमा लेते हैं सुनील शेट्टी, राजाओं की तरह जीते हैं लाइफ..

Sachin

फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखने वाले सुनील शेट्टी ने अभी कुछ दिनों पहले ही 56वां जन्मदिन मनाया है। सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। साल 1992 में फिल्म “बलवान” से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी ने अपने लम्बे करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन एक जबरदस्त एक्शन हीरो के रूप में सुनील हमेशा पहचाने जाते रहेंगे।

सफल फ़िल्मी करियर

11.jpg

हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर सकी परन्तु 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ से उन्हें अच्छी पहचान मिली थी। इसी फिल्म के लिए उन्हें पहली बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। सुनील ने अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ कई फ़िल्में की, और उस समय के इन सफल कलाकारों को कड़ी टक्कर दी थी।

सुनील ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं और वे फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक एक्टिव हैं। हेराफेरी और फिर हेराफेरी में उन्होंने अपने कॉमेडी से सभी दर्शको को प्रभावित किया।

6.jpg

बिज़नेस पर किया फोकस

1.jpg

सुनील ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा होटल इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। सुनील की ‘रॉयल इन’ नाम से एक रेस्‍त्रां चेन चलती है। रेस्त्रां और होटल के अलावा सुनील का प्रोडक्‍शन हाउस और मुंबई में एक बुटीक भी है। बिना फ़िल्में किये भी अपने इन बिजनेस से सुनील हर साल 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। सुनील शेट्टी का लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है।

परिवार को देते हैं पूरा समय

3.jpg

शादी तो सुनील ने फिल्मों में आने से पहले ही कर ली थी। करीब 8 साल तक अफेयर के बाद सुनील ने 1991 में अपनी दोस्त माना से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं-अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। पत्नी माना खुद भी इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी चलाती है और साथ हे उनका एक होम देकर स्टोर भी है। माना बच्चों के लिए एक एनजीओ भी चलाती हैं।

2.jpg

सुनील को कारों का भी है शोक

4.jpg

सुनील शेट्टी कारों के भी शौक़ीन हैं, और उनके कलेक्शन में कई लक्ज़री कारें हैं। कारों में भी वे अपने शरीर की तरह मजबूत और भारी कारें पसंद करते हैं। उनके पहली पसंद “हमर H3” है जो अमूमन मिलिट्री के लिए प्रयोग होती है। इसका बाजार मूल्य 1.5 करोड़ है।

रहते हैं ऐसे आलिशान घर में

2.jpg

सुनील शेट्टी का ये आशियाना बहुत ही खूबसूरत है। उनका घर मुंबई में नहीं, बल्कि मुंबई से दूर खंडाला में हैं। सुनील के घर में लक्ज़री और आराम की सारी चीजें मौजूद हैं। 5 बैडरूम, किचेन, स्विमिंग पूल, गार्डन, ब्रिज और भी बहुत सी चीजें हैं। किसी 5 स्टार रिसोर्ट से कम नहीं है सुनील का घर।

यह है सुनील शेट्टी का आशियाना.
यह है सुनील शेट्टी का आशियाना.

घर में ये छोटा सा पुल है जहाँ सुनील अपनी पत्नी के साथ समय बिताते हैं

4.jpg

यह है उनके घर की आलिशान एंट्री
यह है उनके घर की आलिशान एंट्री

सही कहते है एक दिन मेह्नत ज़रूर रंग लाती है .यह सुन्दर आशियाना और इतना बड़ा बिज़नेस सब सुनील ने अपनी मेह्नत से खड़ा किया है.

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।
Leave a comment