भारती की बहन है उनकी डुप्लीकेट… इनकी तस्वीरें आपको भी कर देंगी हैरान

हाल ही में अपनी शादी से सुर्खियों में आई कॉमेडियन भारती सिंह फिलहाल विवाहित जीवन के मज़े ले रही हैं। इनके बारे में दर्शक काफी जानकारी रखते है लेकिन इनकी बहन पिंकी सिंह के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। हाल ही में भारती ने पिंकी को उनके जन्मदिन पर एक अनोखा सन्देश दिया।


भारती की माँ कमला सिंह के 2 बेटियां और 1 बेटा है जिनमे पिंकी बड़ी बेटी है। पंजाब में पली इन दोनों बहनो में लोगों को फर्क नहीं समझ आता था। इनकी कद काठी से लेकर फेस कट तक इतना मिलता है की क्या कहे।


दोनों बहनो ने बचपन में ही अपने पिताजी को खो दिया था और तब से ही पिंकी ने बड़ी बहन का फ़र्ज़ निभाते हुए पिता समान प्यार दिया भारती को। पिंकी की भी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी है जिसके साथ भारती खूब मस्ती करती है।


लाइमलाइट से दूर रहने वाली पिंकी की तरफ लोगों का ध्यान तब आकर्षित हुआ जब उनके जन्म दिन पर भारती ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी। वैसे पिंकी इंस्टाग्राम पर एक्टिव है और भारती के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


दोनों बहनो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को ऐसा लगा की ये दोनों जुड़वा बहने हैं। हर्ष ने जब पिंकी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो फैंस ने समझा की उन्होंने भारती के साथ अपनी तस्वीर लगाई है।


वैसे दोनों बहनो में एक ख़ास फर्क है। जहाँ पिंकी की बायीं गाल पर एक तिल है वहीँ भारती के ऐसा कोई तिल नहीं है।

Sachin

नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

You may also like...