एक्ट्रेसेस से कम नहीं है बॉलीवुड सिंगर्स की बीवियां… यकीन नहीं आता तो देखें तसवीरें

Sachin
By Sachin

बॉलीवुड की फ़िल्मी दुनिया में जितने एक्टर्स फेमस है उतने ही फेमस है गायक। लेकिन शायद ही आपको पता होगा की इनकी बीवियां किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। अगर आपको ना हो रहा हो यकीन तो देखिए ये तसवीरें।

सोनू निगम की धड़कन है मधुरिमा

पेशे से जर्नलिस्ट मधुरिमा एक बार सोनू निगम का इंटरव्यू ले रहीं थी। बांग्ला में गाना गाते समय सोनू ने एक शब्द का गलत उच्चारण कर दिया। उन्हें सही उच्चारण बताते बताते हस पड़ी मधुरिमा और वहीँ से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी। 2002 में विवाह के बंधन में बंध गए दोनों। आज इनका एक बेटा भी है।

ए आर रहमान की बेगम साइरा बानो

अपनी जादू भरी आवाज़ एवं सादगी के लिए जाने जाते है ऑस्कर विजयेता ए आर रहमान। इनकी पत्नी साईरा बानो भी रखती है विश्वास सादगी में।

अरिजीत सिंह की लाइफ पार्टनर है कोयल

अरिजीत की बचपन की दोस्त रह चुकी है कोयल रॉय। 2014 में पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में किया दोनों ने विवाह। ये इन दोनों की दूसरी शादी है।

शान की शान बढ़ाती है राधिका

24 साल की उम्र में पहली बार राधिका से मुलाक़ात होते ही शान को उनसे प्रेम हो गया था। वे उस वक़्त 18 वर्ष की थी। आज एक इवेंट कंपनी चलाती है राधिका। सात साल के रिलेशनशिप के बाद सन 2000 में राधिका मुख़र्जी से विवाह किया शान ने।

खूबसूरत जोड़ी है कैलाश और शीतल की

सूफी संगीत के बादशाह कैलाश की पत्नी शीतल है बेहद खूबसूरत। छोटा कद्द होने के बावजूद भी कैलाश जचते है शीतल के साथ।

कुमार शानू की पत्नी सलोनी

90 के दशक में हमारे दिलों के तार बजाते हुए कुमार शानू ने 2001 में सलोनी से शादी की। आज इनकी दो परियों सी खूबसूरत बेटियां है।

थाम लिया मोहित चौहान ने प्रार्थना गहलोत का हाथ

वर्ष 2012 में मोहित को जर्नलिस्ट प्रार्थना गहलोत में अपने जीवनसाथी की छवि दिखी और बंध गए दोनों शादी के बंधन में।

यो यो हनी सिंह की हमसफ़र बनी शालिनी

हनी सिंह की स्कूल टाइम से रही गर्लफ्रेंड शालिनी से वर्ष 2011 में उन्होंने शादी की। शालिनी ने तब से इनका अच्छे बुरे वक़्त में साथ दिया है।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।