शशि कपूर की शादी के खिलाफ था कपूर खानदान… घर से भाग कर 20 साल की उम्र में रचाई शादी

Sachin
By Sachin

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके शशि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमारे ज़हन में हमेशा ज़िंदा रहेगी। हाल ही में मंगलवार को इन्होने अपना दम तोड़ा और पूरा देश मानो थम सा गया। जहाँ लोग इनके देहांत के गम में डूबे है आइए हम आपको ले चलते है इतिहास के पन्नो में दबी इनकी प्रेम कहानी की ओर।

पृथ्वी थिएटर में जेनिफर को देखते ही दिल दे बैठे थे

गोफरे केंडल अपने शकेस्पीयरन ग्रुप के साथ 1956 में कोलकाता आए हुए थे। उनकी बेटी जेनिफर केंडल से वहीँ शशि की मुलाकात हुई। शशि पृथ्वी थिएटर में एक्टर एवं स्टेज मैनेजर के पद पर नियुक्त थे। वे शेक्सपीएराना नाटक ग्रुप में शामिल हो गए।

20 साल में बंधे शादी के बंधन में

जेनिफर ‘द टेम्पेस्ट’ नामक नाटक में मिरांडा की भूमिका निभा रही थी जब शशि उनपर फ़िदा हो गए। 1958 में जब शशि केवल 20 साल के थे और जेनिफर की उम्र लगभग 25 साल थी तब दोनों ने शादी कर ली। दोनों को परिवार से रज़ामंदी ना मिलने पर वे भाग खड़े हुए।

राज कपूर भी शादी के खिलाफ

शशि को केवल अपनी भाभी गीता बाली का साथ मिला था। जेनिफर ने अपने पिता का थिएटर छोड़ दिया था और दोनों मलेशिया रहने लगे थे। एक समय पर शशि और जेनिफर को पैसों की तंगी भी हुई। तब राज कपूर ने उनके लिए भारत की टिकट भिजवाई थी।

जेनिफर की मौत के बाद टूट गए शशि

1984 में जेनिफर ने शशि का साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया। वे कैंसर से जूंझ रही थी। इसके बाद से शशि टूट से गए थे। उनकी जीने की रुचि ख़त्म हो गई थी। जेनिफर के जाने के बाद से ही शशि का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था।

Share This Article
By Sachin
नमस्ते! मैं सचिन, हिंदी ब्लॉगिंग जगत में एक समर्पित लेखक और कंटेंट क्रिएटर हूँ। ब्लॉगिंग के माध्यम से, मैं अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को आप सबके साथ साझा करने का प्रयास करता हूँ। मेरी लेखनी का उद्देश्य न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। मेरे ब्लॉग विभिन्न विषयों को कवर करते हैं, जिनमें यात्रा वृतांत, सामाजिक मुद्दे, साहित्य समीक्षा और तकनीकी टिप्स शामिल हैं। सरल और स्पष्ट लेखन शैली के माध्यम से, मैं अपने पाठकों के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास करता हूँ। मेरा विश्वास है कि हिंदी भाषा में उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, और इसी दिशा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ।